हैवानियत : गला घोटा, गले की हड्डी तोड़ा उसके बाद लाश के साथ किया दुष्कर्म.

.

कोलकाता 13 फरवरी 25.
कोलकाता से सटे न्यू टाउन में एक 14 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ ऐसी दरिन्दगी हुई, जिसने सभी के रोंगटे खड़े कर दिये हैं |
ई-रिक्शा चालक ने 14 साल की लड़की का रेप किया,उसके गले की हड्डी तोड़कर मार दिया |

प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्ची कक्षा 8 की छात्रा थी | घटना बीते शुक्रवार की है जब पुलिस को न्यू टाउन इलाके में बच्ची का शव मिला था.इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया |

शव मिलने के बाद जब पुलिस ने जांच की तो मामला रेप का नजर आया | मामले में जब पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला को पाया कि लड़की को सौमित्र रॉय नामक एक ई रिक्शा चालक अपनी ई रिक्शा में बैठाकर ले गया था | उसके बाद पुलिस ने जब इस ई रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उनके पैरो के नीचे से जमीन खिसक गई | इस ई-रिक्शा चालक ने पूछताछ में बताया कि उसने लड़की को बिठाया और करीब 3 घंटे ई-रिक्शा में घुमाया | उसके बाद बच्ची को जंगल में ले गया. सबसे पहले लड़की का गला एक रस्सी और स्प्रिंग से घोंटकर उसकी हत्या कर दी | हत्या के बाद आरोपी ने उस लड़की के शव के साथ रेप किया |

आरोपी ने बताया कि
लड़की को पहले संतरा देकर बहलाने का कोशिश की लेकिन उसके बाद भी जब लड़की चिल्लाने लगी तो उसने पहले उसका गला घोंटा,फिर गले की हड्डी तोड़ी फिर लाश को एक जाल की फेंसिंग को काटकर वहां रखा, उसके बाद उसने उसके शव के साथ रेप किया |
रेप करने के बाद लड़की के शव को बोरे में बांधकर एक नाले में डाल दिया |
पुलिस ने बताया कि घर लौटने के बाद इस खूनी ने खाना खाया और चैन की नींद सो गया |

घटना के बाद जब पुलिस ई-रिक्शा चालक के घर पर उसे लेकर क्राइम सीन रिक्रिएशन के लिए पहुंची तो उसने अपना पत्नी के सामने पोल खोली और पूरी वारदात को विस्तार से बताया |
पुलिस के अनुसार हत्यारे ई-रिक्शा चालक ने इसके पहले भी एक शादी की थी | उसने अपनी पत्नी को इतना प्रताड़ित किया कि उसने आत्महत्या कर ली |

आरोपी सौमित्र की पत्नी मौसमी ने बताया कि, ‘उसने लड़की से कहा कि तुम्हें घर छोड़ दूंगा, मेरा घर भी उसी तरफ है | उसके बाद आरोपी ने उसे सोनाहाटी या सोनाहाटपुर न जाने कहां ले गया वहां पर स्प्रिंग से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी उसके बाद आरोपी ने उसके साथ रेप किया | उसके बाद लाश को बोरे में बांधकर फेंक दिया | यह खुद आरोपी ने स्वीकार किया है |

पहली शादी के सवाल पर सौमित्र की पत्नी मौसमी ने कहा कि मुझे नहीं पता कि मेरे पति ने पहले शादी की थी या नहीं | उसने बाद में मुझे बताया था कि उसने किसी से मंदिर में शादी की थी | लड़की का पिता उसे घर ले गया | बाद में लड़की आई और उसने इसके घर पर आत्महत्या कर ली थी |लड़की नाबालिग थी |
मामले में डीसी न्यू टाउन मानव सिंगला ने कहा कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है,हम सारे एविडेंस जुटा रहे हैं |

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *