
कुंवानो नदी में तैरता हुआ मिला अज्ञात किशोरी का शव
लालगंज थाना क्षेत्र के सेल्हरा घाट पर उस समय सनसनी फैल गई जब कुंवानो नदी में एक अज्ञात शव तैरता हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई।
क्षेत्राधिकारी रुधौली, स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि शव की पहचान हो चुकी है।
तीन दिन पहले युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट लालगंज थाने में दर्ज कराई गई थी। परिजनों के अनुसार, युवती मानसिक रूप से कुछ कमजोर थी। वह सुबह स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन जब वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और थाने में सूचना दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में विस्तृत जांच जारी है, और आगे की विधिक कार्रवाई प्राप्त जानकारी के आधार पर की जाएगी।
NGV PRAKASH NEWS


