18 साल बाद बहनोई के ऊपर दर्ज कराया रेप का केस: कहां मां बहन ने भी दिया साथ

पडरौना, 20 फरवरी 2025,

18 साल बाद टूटा सन्नाटा! नाबालिग के साथ दरिंदगी का आरोप, बहनोई और परिवार पर केस दर्ज

वाराणसी निवासी एक महिला ने कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले अपने बहनोई पर 18 साल पहले धमका कर आठ महीने तक लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। 18 साल बाद महिला ने न्याय की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि उस समय वह नाबालिग थी और उसके बहनोई ने उसका शोषण किया। दुखद पहलू यह है कि इस घिनौने कृत्य में महिला की मां और बहन ने भी बहनोई का साथ दिया और उसकी फरियाद अनसुनी कर दी।

महिला ने एसपी से शिकायत कर पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने कप्तानगंज पुलिस को केस दर्ज कर जांच कर दोषी पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है। वाराणसी में पति व बच्चों के साथ निवास करने वाली इस महिला ने एसपी को सौंपे गए शिकायती पत्र में बताया कि 2007 में जब वह नाबालिग थी, तब उसके बहनोई ने आठ महीने तक लगातार मारपीट कर दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि इस घिनौने कृत्य में उसकी मां और दो बहनें भी सहयोग करती थीं।

घटना से परेशान होकर, 2007 में पिता की मृत्यु के बाद, महिला ने जान बचाने के लिए घर छोड़ दिया और भागकर वाराणसी में अपना आशियाना बनाया।

इसके अलावा, महिला का आरोप है कि बहनोई अब भी उसे धमकाता है और जबरन पैसे वसूल करता है। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी देता है। इस गंभीर मामले को देखते हुए एसपी ने प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज को केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

पुलिस ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है, बयान दर्ज किए जा चुके हैं और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़कर जल्द से जल्द उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *