दिल्ली में अब रेखा राज : मार्च में पहुंचेंगे दिल्ली की महिलाओं के खाते में ₹2500

20 फरवरी 2025 | नई दिल्ली — दिल्ली की राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। राजधानी में रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया। यह समारोह रामलीला मैदान में आयोजित किया गया, जहां देशभर से राजनीतिक दिग्गजों और संत महात्माओं की उपस्थिति देखने को मिली।

छात्र जीवन से राजनीति में प्रवेश करने वाली रेखा गुप्ता शुरू से ही भाजपा से प्रेरित थी, छात्र जीवन में वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी रही |

रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बंदना कुमारी को 29,000 से अधिक मतों से हराकर जीत हासिल की और अब दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं।

शपथ ग्रहण समारोह की मुख्य झलकियां:

  • दोपहर 12:30 बजे रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
  • उनके बाद प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविन्द्र इंद्राज, कपिल मिश्रा और डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू जैसे दिग्गज नेता मंच पर मौजूद थे।

रामलीला मैदान में जय श्री राम और मोदी जी की जय के नारों से गूंजता माहौल देखने लायक था। प्रधानमंत्री मोदी ने मंच से दिल्ली के विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई और कहा कि भाजपा के नेतृत्व में दिल्ली को दुनिया की सबसे सुंदर राजधानी बनाया जाएगा।

एक खास घोषणा के तहत भाजपा ने 8 मार्च से दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा भी पूरा करने की बात कही।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य केंद्रीय सचिवालय जाकर पदभार ग्रहण करेंगे।

दिल्ली के रामलीला मैदान में हुए इस समारोह ने साबित कर दिया कि दिल्ली की जनता ने भाजपा को पूरे बहुमत के साथ सत्ता सौंपी है और अब उम्मीद की जा रही है कि रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली का विकास एक नए युग में प्रवेश करेगा।

अधिक जानकारी और पल-पल के अपडेट्स के लिए बने रहिए ‘NGV PRAKASH NEWS’ के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *