आज सुबह फिर कापी धरती: क्या बढ़ रहा है भारत में खतरा

लगातार आ रहे भूकंप के झटके – क्या भारत में बढ़ रहा है खतरा?

नई दिल्ली, 25 फरवरी 2025 – बीते 9 दिनों में देशभर के 6 से 7 राज्यों में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। राजधानी दिल्ली सहित बिहार, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में धरती हिल चुकी है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, ये झटके किसी बड़े खतरे का संकेत हो सकते हैं।

दिल्ली से बिहार तक कांपी धरती

17 फरवरी को सुबह 5:36 बजे दिल्ली-एनसीआर में तेज भूकंप आया, जिससे लोग घबरा गए। झटके इतने तेज थे कि सोते हुए लोगों की नींद टूट गई और जागे हुए लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। उसी दिन बिहार के सीवान में 4.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसके कुछ घंटे बाद बांग्लादेश में भी 3.5 तीव्रता के झटके महसूस किए गए।

इसके बाद 23 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया, जबकि उसी दिन यूपी के गाजियाबाद में भी 2.8 तीव्रता के झटके महसूस किए गए। 24 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में एक और हल्का भूकंप दर्ज किया गया, जिसकी तीव्रता 3.3 थी।

ओडिशा और बंगाल में आज सुबह आया भूकंप

25 फरवरी की सुबह ओडिशा के पुरी, बरहामपुर, बालासोर और भुवनेश्वर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र बंगाल की खाड़ी में था और इसकी तीव्रता 5.1 मापी गई। इसके झटके पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तक महसूस किए गए।

भूकंप का वैज्ञानिक विश्लेषण

भूकंप वैज्ञानिकों का कहना है कि धरती की सतह टेक्टोनिक प्लेट्स से बनी है, जो लगातार हरकत करती रहती हैं। जब ये प्लेट्स टकराती हैं या आपस में फंस जाती हैं, तो ऊर्जा निकलती है और भूकंप आता है। लगातार हो रही हलचल किसी बड़े भूकंप का संकेत हो सकती है।

क्या भारत में बड़ा भूकंप आने की आशंका है?

विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, बिहार, और हिमालयी क्षेत्र हाई सिस्मिक ज़ोन में आते हैं, जहां बड़े भूकंप की संभावना बनी रहती है। लगातार आ रहे छोटे झटके इस बात का संकेत हो सकते हैं कि प्लेट्स में तनाव बढ़ रहा है, जो भविष्य में किसी बड़ी घटना का कारण बन सकता है।

फिलहाल, प्रशासन और भूकंप वैज्ञानिक स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों को सतर्क रहने और भूकंप सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *