कथित समाजसेवी ममता शर्मा और उनके पति पर धोखाधड़ी व गाड़ी हड़पने का गंभीर आरोप, दंपति फरार

रायपुर से मेघा तिवारी की रिपोर्ट

राजधानी रायपुर की कथित समाजसेवी ममता शर्मा और उसके पति संजय शर्मा पर धोखाधड़ी व गाड़ी हड़पने का गंभीर मामला दर्ज, पुलिस ने दी दबिश लेकिन दंपति फरार

रायपुर। समाजसेवा की आड़ में धोखाधड़ी करने वाले ममता शर्मा और उसके पति संजय शर्मा पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोप है कि इस दंपति ने कूटनीति से फरियादी की गाड़ियां हड़प लीं और जब पीड़ित ने विरोध किया तो उसे धमकाया गया।

पीड़ित अनिल कुमार साहू, निवासी ग्राम बरमपुर, थाना खड़गवां, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वर्ष 2021 में उसकी पत्नी पुनीता साहू किसी मामले में जेल गई थी, जिसकी जमानत दिलाने के बहाने ममता शर्मा ने उसे झांसे में लिया। ममता ने अनिल से स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करवा लिए और इसी बहाने उसकी होंडा सिटी कार (क्रमांक CG 16CJ 2795) और पिकअप (क्रमांक CG 16A 2496) अपने कब्जे में कर ली।

जब अनिल ने अपनी गाड़ियां वापस मांगीं, तो ममता शर्मा और संजय शर्मा ने उसे धमकाया, गालियां दीं और यहां तक कि जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई, जिसके बाद मामले की जांच की गई। पुलिस जांच में आरोप सही पाए गए, साथ ही गवाहों के बयान भी फरियादी के पक्ष में मिले।

पुलिस ने दी दबिश, आरोपी दंपति फरार

प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने ममता शर्मा और संजय शर्मा के रायपुर स्थित आवास पर दबिश दी, लेकिन दंपति फरार हो चुका था। पुलिस अब दोनों की तलाश में जुट गई है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

समाजसेवा की आड़ में ठगी, शहर में चर्चा का विषय

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद रायपुर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। ममता शर्मा खुद को समाजसेवी बताती थी और लोगों की मदद का दावा करती थी, लेकिन अब उसकी असलियत बेनकाब हो गई है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या इस दंपति ने अन्य लोगों को भी ठगा है। अगर ऐसा है, तो आने वाले दिनों में और पीड़ित सामने आ सकते हैं

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *