पत्नियों का शौकीन, हवस का पुजारी पंकज विश्वकर्मा पहुंचा सलाखों के पीछे

पत्नियों का शौकीन, हवस का पुजारी पंकज विश्वकर्मा पहुंचा सलाखों के पीछे – थाना प्रभारी की तत्परता प्रशंसनीय, हमारी न्यूज का असर

रायपुर, छत्तीसगढ़ | मेघा तिवारी की रिपोर्ट

तीन-तीन शादियां करके लड़कियों की जिंदगियों से खेलने वाला पंकज विश्वकर्मा आखिरकार जेल पहुंच गया। आए दिन अपने मासूम बच्चों और पीड़िता के साथ मारपीट करने वाला यह आरोपी अब सलाखों के पीछे है।

पीड़िता के आंसू जब उच्च अधिकारियों तक पहुंचे और समाजसेवी मेघा तिवारी के सतत प्रयास रंग लाए, तो पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पंकज विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। मोवा थाना प्रभारी कमलेश कुमार देवांगन ने अपने कर्तव्य का बखूबी पालन करते हुए आरोपी को जेल भिजवाकर पीड़िता को न्याय दिलाया।

महिला संबंधी कानूनों के त्वरित पालन और प्रशासन की मुस्तैदी से यह साबित होता है कि रायपुर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। समाजसेवी मेघा तिवारी के अथक प्रयास और पुलिस प्रशासन की शानदार कार्रवाई से अब रायपुर की महिलाओं को यह भरोसा हो चला है कि वे सुरक्षित हाथों में हैं।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *