Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

अयोध्या दीपोत्सव को लेकर बस्ती में 6 नवंबर की रात से लागू होगा यातायात डायवर्जन, जानें किन रास्तों से गुजरेंगे वाहन
बस्ती 03 नवंबर 2026
जनपद अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बस्ती पुलिस ने यातायात डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह डायवर्जन 06 नवंबर 2026 की रात्रि 12 बजे से 08 नवंबर 2026 को दीपोत्सव कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा।
जारी यातायात प्लान के तहत गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, डुमरियागंज और गोंडा की ओर से आने-जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
इन मार्गों पर रहेगा यातायात डायवर्जन
👉1. जनपद गोरखपुर से आने वाले वाहन: एनएच पर कुशीनगर, देवरिया एवं बिहार राज्य की ओर से आने वाले वाहन गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
👉2. खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर: गोरखपुर की तरफ से आने वाले जो वाहन अंबेडकरनगर होते हुए लखनऊ जाना चाहते हैं, वे बिड़हरघाट और धनघटा के रास्ते अंबेडकरनगर होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
👉3. टेमा रहमत, जनपद संतकबीरनगर: संतकबीरनगर से आने वाले वाहनों को टेमा रहमत से सेमरियावां होते हुए बांसी की तरफ भेजा जाएगा।
👉4. पॉलिटेक्निक चौराहा, जनपद बस्ती: संतकबीरनगर से आने वाले वाहनों को गौरा चौराहा, रुधौली, बांसी, डुमरियागंज, उतरौला, गोंडा और बाराबंकी होते हुए लखनऊ की तरफ भेजा जाएगा।
👉5. मनौरी चौराहा: डुमरियागंज की तरफ से आने वाले वाहनों को चैनपुरवा और पॉलिटेक्निक होते हुए संतकबीरनगर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
👉6. फुटहिया चौराहा: गोरखपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को फुटहिया ओवरब्रिज से डायवर्ट कर कलवारी, टांडा, अंबेडकरनगर के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से लखनऊ अथवा अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
👉7. लोलपुर, जनपद गोंडा: जनपद बस्ती से आने वाले सभी वाहनों को लोलपुर से कटरा, लकड़मंडी, गोंडा और बाराबंकी होते हुए भेजा जाएगा।
वाहन चालक निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का करें प्रयोग
बस्ती पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि अयोध्या दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान जारी यातायात डायवर्जन प्लान का पालन करें तथा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें। इससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में सहयोग मिलेगा और अनावश्यक जाम की स्थिति से बचा जा सकेगा।
NGV PRAKASH NEWS