माननीय ने पान मसाला खाकर सदन में थूका :अध्यक्ष नें दी चेतावनी

विधानसभा में पान मसाला खाने पर अध्यक्ष की सख्त चेतावनी

लखनऊ, 4 मार्च 2025 – उत्तर प्रदेश विधानसभा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां किसी सदस्य ने सदन के अंदर पान मसाला खाकर गंदगी फैलाई। इस पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने नाराजगी जाहिर करते हुए चेतावनी दी।

मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने सीसीटीवी फुटेज में संबंधित सदस्य को देखा है, लेकिन किसी का सार्वजनिक रूप से नाम नहीं लेंगे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “मैं नहीं चाहता कि किसी का अपमान हो, लेकिन जिसने भी यह किया है, वह स्वयं आकर मुझसे मिल लें।”

अध्यक्ष ने सभी विधायकों से अपील की कि वे सदन की गरिमा बनाए रखें और स्वच्छता का विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा, “यह विधानसभा केवल अध्यक्ष की नहीं, बल्कि 403 सदस्यों और उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की है। इसे साफ-सुथरा रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।”

उन्होंने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि यदि संबंधित सदस्य स्वयं सामने नहीं आते, तो उन्हें बुलवाया जाएगा।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *