आने वाले दिनों में कहां होगी बारिश,कहाँ रहेगा मौसम शुष्क, कहां बढ़ेगी ठंडक

देशभर के मौसम का हाल: सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड, दिल्ली-यूपी में रहेगा शुष्क मौसम

8 मार्च 25.

भोपाल ऑफिस के मौसम विज्ञानी वीएस यादव ने बताया कि नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी और छतरपुर जिले के नौगांव में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण चल रही सर्द हवाओं से ठंड में इजाफा हुआ है।

दिल्ली, यूपी और राजस्थान में शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहेगा।

  • दिल्ली: शुक्रवार सुबह धूप खिली रही, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम है। लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की संभावना है।
  • उत्तर प्रदेश: दिल्ली की तरह यूपी में भी मौसम शुष्क रहेगा।
  • राजस्थान: अगले सप्ताह अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है।

अगले 24 घंटों का पूर्वानुमान

  • अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना।
  • सिक्किम, असम, अंडमान-निकोबार और केरल में हल्की बारिश हो सकती है।
  • गंगा के मैदानी इलाकों में हवाओं की गति हल्की से मध्यम रहेगी।
  • 9 मार्च की रात से नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी शुरू हो सकती है।

NGV PRAKASH NEWS


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *