पान खिलाने के बहाने बुलाया और पिलाया शराब उसके बाद….

गाजियाबाद: मकान मालिक ने किरायेदार की बेरहमी से हत्या, अवैध संबंध बना वजह

गाजियाबाद (इंदिरापुरम): शहर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां मकान मालिक ने अपने ही किरायेदार की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की वजह किरायेदार की पत्नी से मकान मालिक का अवैध संबंध बताया जा रहा है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कैसे हुआ यह खौफनाक मर्डर?

मृतक मोहम्मद जलाल (26) अपनी पत्नी और परिवार के साथ पिछले आठ महीनों से मकान मालिक मोहम्मद इबादत उर्फ इब्बे के घर में किराए पर रह रहा था। इसी दौरान मकान मालिक और जलाल की पत्नी के बीच अवैध संबंध बन गए। जब जलाल को इस बारे में शक हुआ, तो उसने पत्नी को आरोपी से बातचीत करने से मना किया। इससे नाराज होकर आरोपी ने जलाल को रास्ते से हटाने की साजिश रची

5 मार्च: रची गई खतरनाक साजिश

आरोपी ने जलाल को पान खिलाने के बहाने बुलाया और पार्क में ले जाकर शराब पिलाई। जब जलाल नशे में हो गया, तो सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को लगा कि पुलिस कभी उस तक नहीं पहुंचेगी और इसके बाद वह किरायेदार की पत्नी के साथ रह सकेगा।

6 मार्च: पुलिस ने 24 घंटे में किया केस का खुलासा

हत्या के अगले दिन मृतक की पत्नी ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

  • पुलिस ने घटनास्थल और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को इंदिरापुरम के गौर ग्रीन चौराहे से गिरफ्तार कर लिया
  • पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और हत्या में इस्तेमाल पत्थर भी बरामद हो गया
  • इस सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया

गाजियाबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई की हो रही तारीफ

गाजियाबाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई कर 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे जेल भेजने की तैयारी हो रही है। इस मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं

बने रहें NGV PRAKASH NEWS के साथ, हर बड़ी खबर सबसे पहले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *