रमजान में बीबी नें सम्बन्ध बनाने से किया इन्कार तो शौहर नें नाबालिक का अपहरण कर किया यह काम..

कानपुर 10 मार्च 25.
कानपुर के बिल्हौर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 5वीं कक्षा के एक छात्र का अपहरण कर हत्या कर दी गई |
आरोपियों ने शव को कुएं में फेंकने के बाद परिवार से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी |
मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार पर एक आरोपी नजर अली उर्फ हुसैन को गिरफ्तार कर लिया |
जबकि दूसरा आरोपी अजहर उर्फ अज्जू फरार है |

पुलिस पूछताछ में आरोपी हुसैन ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुये बताया कि रमजान के महीने में पत्नी रोजे के चलते शारीरिक संबंध बनाने से मना कर रही थीं |
इसी कारण उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर गांव के 13 वर्षीय किशोर का अपहरण करने की साजिश रची |
उसने बताया की उन लोगों नें सोचा कि बच्चे के साथ दुष्कर्म भी किया जाए और फिरौती से पैसे भी कमाए जाएंगा |

आरोपियों को यह मालुम था वह रोज शाम को जिम जाता है |
जब वह जिम से लौट रहा था, तो आरोपियों ने उसे बहाने से गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर बुलाया |
आरोपियों नें प्लान के अनुसार वहां पहले से ही रस्सी और रॉड की व्यवस्था कर रखी थी |

रात 8:30 बजे के करीब दोनों ने बच्चे को पकड़कर रस्सी से बांध दिया | उसके दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और चीखने पर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया |
हालत बिगड़ने पर पीड़ित बेहोश हो गया, जिसके बाद दोनों ने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी |
शव को कुएं में फेंकने के बाद आरोपियों नें पीड़ित मृतक के परिवार से 10 लाख की फिरौती मांगी |

पीड़ित के परिवार को 6 मार्च की सुबह फिरौती का मैसेज मिला, जिसमें लिखा था— ‘तुम्हारा भाई हमारे पास है | अगर उसे जिंदा चाहते हो, तो शाम 5 बजे तक 10 लाख रुपये जुटा लो| पुलिस को खबर दी तो जान से मार देंगे.’ |
परिवार ने पहले यह मैसेज नहीं देखा. जब कोई जवाब नहीं आया, तो खुद आरोपी हुसैन ने परिजनों को बच्चे का फोन चेक करने के लिए कहा, जिससे शक गहरा गया |

परिजनों ने जब पुलिस को सूचना दी, तो जांच में पाया गया कि मैसेज उसी फोन से भेजा गया था जो आरोपी के पास था | पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में लिया और तलाशी में मृतक का बंद मोबाइल उसकी जेब से बरामद हुआ |पूछताछ में उसने पूरी घटना स्वीकार कर ली |
मामले मे पुलिस नें मामला पंजीकृत करते हुये दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है|
पुलिस ने बताया कि एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अजहर उर्फ अज्जू फरार है. उसकी तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं. अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम, विजेंद्र द्विवेदी ने कहा कि हत्या में और भी लोग शामिल हो सकते हैं. मामले की गहराई से जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *