18 वर्षीय लड़की ने फांसी लगा की आत्महत्या

युवती ने की आत्महत्या, फॉरेंसिक टीम जुटा रही साक्ष्य

बस्ती 11 मार्च 25.

कलवारी। फूलपुर उंचवा गांव में सोमवार को एक युवती का शव कमरे में दुपट्टे से लटका मिला।

जानकारी के अनुसार, उंचवा गांव निवासी बाबूलाल की 18 वर्षीय पुत्री खुशबू, जो पास के महाविद्यालय में स्नातक की छात्रा थी, ने छत पर बने कमरे के कुंडे में दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसके माता-पिता घर पर नहीं थे, और दो छोटी बहनें भी स्कूल गई हुई थीं।

जब छोटी बहनें स्कूल से घर लौटीं और बड़ी बहन को खोजते हुए छत पर पहुंचीं, तो उसे फंदे से लटका देखकर चिल्लाने लगीं। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और परिजनों को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि युवती के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं, और मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *