
पति के अविश्वास ने बनाया अपराध का आधार
अजमेर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला के ससुर और देवर ने मिलकर उसका बलात्कार किया। पीड़िता ने जब इस बारे में अपने पति को बताया तो उसने न सिर्फ पत्नी की बातों को अनसुना कर दिया, बल्कि उसे ही घर से निकाल दिया।
पीड़िता का आरोप है कि उसे धोखे से कोई नशीली चीज खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जब उसे होश आया, तब तक उसकी अस्मिता लुट चुकी थी। पति से न्याय की उम्मीद लगाए बैठी महिला को तब और भी बड़ा झटका लगा जब उसने उसका साथ देने के बजाय उसे घर से बेदखल कर दिया। अकेली और बेसुध हालत में जब महिला जयपुर जा रही थी, तभी रास्ते में बेहोश होकर गिर पड़ी, जहां से पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
महिला ने बताया कि उसकी शादी 15 साल पहले हुई थी। उसने अपने ससुर की सेवा पिता समान की और अपने देवर को बेटे की तरह समझा। ससुर भी उसे बेटी कहकर पुकारते थे, लेकिन जिस घर को उसने अपना माना, वहीं उसके साथ विश्वासघात हुआ।
फिलहाल पीड़िता अपने मायके में है और उसने रामगंज थाने में ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
NGV PRAKASH NEWS
