पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा तो पत्नी पीटा,कहां नीले ड्रम में काट कर भर दूंगी

कौशांबी: पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा, तो पति को पीटा, दी खौफनाक धमकी

कौशांबी, 2 अप्रैल 2025: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ लिया। लेकिन मामला तब और गंभीर हो गया जब पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि दोनों ने उसे ‘सौरभ हत्याकांड’ जैसा अंजाम देने और ड्रम में भरकर ठिकाने लगाने की धमकी दी।

शादी के 20 साल बाद बदला रिश्तों का रंग

पीड़ित राजकुमार साहू का कहना है कि उसकी शादी 23 अप्रैल 2004 को साधना साहू के साथ हुई थी। शादी के बाद उनके चार बच्चे हुए और शुरुआत में सबकुछ सामान्य था। लेकिन धीरे-धीरे पत्नी का व्यवहार बदलने लगा। वह गाली-गलौज करने लगी और आए दिन झगड़े होने लगे। राजकुमार का आरोप है कि गांव के ही एक युवक से उसकी पत्नी के प्रेम संबंध थे, जिसके कारण उसका रवैया अचानक बदल गया।

रंगे हाथ पकड़ा तो मिल गई खौफनाक सजा

राजकुमार के मुताबिक, 27 मार्च की रात करीब 9 बजे जब वह घर पहुंचा, तो पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया। विरोध करने पर पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, उस पर 50 हजार रुपये देने का दबाव भी बनाया गया।

यह पहला मौका नहीं था। इससे पहले भी राजकुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन हर बार मामला शांत करा दिया गया। अगली ही सुबह उसकी पत्नी ने फिर से उसे पीटा और फिर नाबालिग बेटी को जबरन अपने साथ लेकर फरार हो गई।

अब पुलिस के दरवाजे पर इंसाफ की गुहार

घबराए राजकुमार ने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद एसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने कोखराज पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पीड़ित का कहना है कि इस घटना के बाद से वह लगातार दहशत में है और उसे अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है।

( NGV PRAKASH NEWS)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *