एसपी तथा एडिशनल एसपी ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़; दो बोरा कंडोम बरामद


बस्ती, 16 अप्रैल 2025 | NGV PRAKASH NEWS

बस्ती में सालों से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एसपी अभिनंदन ने खुद संभाला मोर्चा

बस्ती जिले के मड़वानगर टोल प्लाजा के पास चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का आज पुलिस ने भंडाफोड़ किया। यह रैकेट पिछले कई वर्षों से सक्रिय था, लेकिन हर बार कार्रवाई से पहले ही संचालकों को मुखबिरों के जरिए सूचना मिल जाती थी, जिससे पुलिस के हाथ खाली रह जाते थे।

लेकिन इस बार एसपी बस्ती अभिनंदन ने खुद कमान संभाली और SOG टीम प्रभारी चंद्रकांत पांडेय की अगुवाई में योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा गया। इस छापेमारी में ASP ओपी सिंह, CO सतेंद्र भूषण तिवारी सहित जिले की विशेष टीमें भी मौजूद रहीं।

छापेमारी के दौरान मौके से कई लड़कियां और लड़के बरामद किए गए। इतना ही नहीं, कमरे से दो बोरों में भरे कंडोम के पैकेट भी बरामद हुए, जो रैकेट के बड़े पैमाने पर संचालन का प्रमाण हैं।

सूत्रों के अनुसार, इससे पहले मड़वानगर, पटेल चौक और बड़ेवन पुलिस चौकियों की सीमाओं पर होने के कारण यह क्षेत्र कार्रवाई से बचता रहा। मड़वानगर चौकी इंचार्ज अतुल अनजान को पूर्व में कई बार सूचित किया गया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

एसपी अभिनंदन ने इस बार थानों और चौकियों में तैनात पुराने कारखासों को हटाकर पूरी रणनीति बदली। SOG टीम के रमेश यादव, अभय उपाध्याय, इरशाद, धर्मेंद्र, शिवम यादव, चंदन भारती और सर्विलांस सेल के संतोष यादव ने ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई।

पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि सही नेतृत्व और रणनीति के साथ कोई भी मिशन सफल किया जा सकता है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा तथा अन्य बिंदुओं से जांच की जा रही है |

– NGV PRAKASH NEWS


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *