
ऑनर किलिंग से दहला चित्तूर: मुस्लिम पिता ने बेटी की प्रेम विवाह से नाराज होकर की बेरहमी से हत्या
चित्तूर (आंध्र प्रदेश):
आंध्र प्रदेश के चित्तूर से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक ऑनर किलिंग की घटना सामने आई है। एक मुस्लिम पिता ने अपनी बेटी की सिर्फ इसलिए निर्मम हत्या कर दी क्योंकि उसने एक दलित युवक से प्रेम विवाह कर लिया था। गुस्से में आकर पिता ने बेटी का सिर कलम कर दिया और वारदात को अंजाम देने के बाद वह अपने बेटे के साथ फरार हो गया। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
क्या है पूरा मामला?
चित्तूर जिले के बालाजीनगर कॉलोनी में रहने वाले शौकत अली और मुमताज की बेटी यास्मीन भानु एक पढ़ी-लिखी युवती थी, जिसने एमबीए किया था। कॉलेज के दिनों में उसकी मुलाकात कोदंडा राम और बुज्जी के बेटे साईं तेजा से हुई, जो अनुसूचित जाति समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और बीटेक कर चुके हैं। दोनों के बीच प्रेम संबंध बना और उन्होंने 9 फरवरी 2025 को नेल्लोर में विवाह कर लिया। इसके बाद 13 फरवरी को दोनों ने तिरुपति के डीएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई थी, जिस पर पुलिस ने दोनों परिवारों को समझाइश देकर उन्हें सुरक्षित रहने की सलाह दी थी।
धोखे से बुलाया और की हत्या
शादी के बाद यास्मीन और साईं तेजा का जीवन सामान्य रूप से चल रहा था। लेकिन हाल ही में यास्मीन के माता-पिता उसे बार-बार फोन कर रहे थे कि उसके पिता शौकत अली की तबीयत खराब है और उसे आकर देखना चाहिए। विश्वास में आकर रविवार सुबह साईं तेजा ने अपनी पत्नी यास्मीन को चित्तूर के गांधी चौक पर उसके भाई को सौंप दिया।
इसके बाद यास्मीन से संपर्क टूट गया। चिंतित होकर जब साईं तेजा उनके घर पहुंचा तो परिवार वालों ने पहले बताया कि यास्मीन घर पर नहीं है, फिर दावा किया कि उसने आत्महत्या कर ली है। मगर बाद में जो सच सामने आया उसने सभी को सन्न कर दिया।
हत्या के बाद फरार आरोपी
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यास्मीन की गला काटकर हत्या की गई है और इस हत्या को उसके पिता शौकत अली और भांजे लालू ने मिलकर अंजाम दिया। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। यास्मीन का शव फिलहाल सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है।
पुलिस ने हत्या को संदिग्ध मौत मानते हुए मामला दर्ज कर लिया है और चित्तूर के प्रभारी डीएसपी प्रभाकर के नेतृत्व में गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह मामला ऑनर किलिंग से जुड़ा हुआ है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह दिल दहला देने वाली घटना न सिर्फ समाज के जातिगत भेदभाव को उजागर करती है बल्कि यह भी सवाल उठाती है कि क्या आज भी प्रेम विवाह करना जान जोखिम में डालने के बराबर है?
NGV PRAKASH NEWS

👉 फोटो..इंडिया टीवी के सौजन्य से
