महिला इंस्पेक्टर करती थी थानेदार को लगातार फोन: परेशान होकर थानेदार ने..


महिला सब-इंस्पेक्टर के फोन से परेशान थे थानेदार श्रीभगवान, फंदा लगाकर दी जान
झज्जर से रिपोर्ट | NGV PRAKASH NEWS

हरियाणा पुलिस में कार्यरत थानेदार श्रीभगवान ने मानसिक तनाव में आकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने अपने गांव छुछकवास स्थित घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पत्नी सपना ने एक महिला सब-इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक तीन पेज का सुसाइड नोट, एक डायरी, पेन, वनप्लस कंपनी का मोबाइल फोन और चुन्नी बरामद की है। इन सबको सील कर जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि श्रीभगवान मानेसर के साइबर थाने में थानेदार के पद पर तैनात थे। उनकी पत्नी सपना का कहना है कि उनके पति को गुरुग्राम की एक महिला सब-इंस्पेक्टर के लगातार फोन आते थे। फोन आने के बाद वह अक्सर घर से बाहर चले जाते थे और लौटने पर बेहद तनाव में नजर आते थे।

7 अप्रैल को श्रीभगवान का ड्यूटी पर जाते समय एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें आराम की सलाह दी थी। घटना वाले दिन सपना स्कूल में ड्यूटी पर थीं। जब वे लौटीं, तो घर पर भीड़ लगी हुई थी। अंदर जाकर देखा तो श्रीभगवान ने आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस ने सपना की लिखित शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। एसीपी झज्जर अनिल कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सुसाइड नोट की भाषा व उसमें दर्ज विवरणों को आधार बनाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *