स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई :थाईलैंड की महिलाएं हुई बरामद


लखनऊ के स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना वीजा काम कर रहीं थाई महिलाएं हिरासत में
NGV PRAKASH NEWS

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह थाई महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस को इस स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद रविवार को साउथ जोन इलाके में छापा मारा गया।

छापेमारी के दौरान थाईलैंड की छह युवतियां वहां काम करती पाई गईं। जब पुलिस ने उनसे वैध वीजा और कार्य से संबंधित दस्तावेज मांगे, तो कोई भी जरूरी कागज़ात प्रस्तुत नहीं कर सकीं। जांच में सामने आया कि ये सभी महिलाएं भारत में बिना वर्क या एम्प्लॉयमेंट वीजा के अवैध रूप से कार्यरत थीं। इसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

स्पा सेंटर की मालकिन सिमरन सिंह उस वक्त मौके पर मौजूद नहीं थीं। पुलिस के अनुसार, वह वाराणसी की निवासी हैं और लखनऊ में स्पा सेंटर का संचालन करती हैं। उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है। साथ ही, स्पा सेंटर के मैनेजर के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने जब फॉर्म-सी जैसे अनिवार्य दस्तावेज मांगे, जो किसी विदेशी नागरिक के रहने की वैधता सिद्ध करते हैं, तो कोई दस्तावेज नहीं मिला। एक महिला ने बताया कि उन्हें ना तो कोई कानूनी दस्तावेज दिया गया और ना ही रेंट एग्रीमेंट कराया गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और सिमरन सिंह सहित अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

NGV PRAKASH NEWS


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *