होटल में लगी भीषण आग, 14 लोगों की मौत


कोलकाता के रितुराज होटल में भीषण आग, 14 लोगों की मौत

कोलकाता 30 अप्रैल 25.

कोलकाता के बड़ा बाजार इलाके में स्थित रितुराज होटल में मंगलवार रात भीषण आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई। यह होटल मछुआ फलमंडी के पास स्थित है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि घटना रात करीब 8:15 बजे की है। उन्होंने कहा, “अब तक 14 शव बरामद किए गए हैं और कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन आग लगने के कारणों की जांच अभी जारी है। जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है।”

घटना के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है। पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने राज्य सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, “यह एक दुखद घटना है। वहां कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। मुझे नहीं पता कि सरकार क्या कर रही है।” हादसे की गंभीरता को देखते हुए कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम भी मौके पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि कुछ लोग जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूद पड़े। हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम ने बहादुरी से काम करते हुए कई लोगों की जान बचाई।

NGV PRAKASH NEWS


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *