
बस्ती में “ऑपरेशन सिंदूर” के अंतर्गत सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित
07 मई 2025 | बस्ती
जिलाधिकारी रविश गुप्ता और पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन की अध्यक्षता में “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत जीजीआईसी बस्ती परिसर में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य युद्ध, आतंकी हमला या अन्य किसी आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु आम नागरिकों को आवश्यक सुरक्षात्मक उपायों और सावधानियों के प्रति जागरूक करना था।
मॉक ड्रिल के दौरान निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जनता को जागरूक किया गया:
- सायरन बजने पर नागरिकों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की सलाह दी गई।
- बम विस्फोट की स्थिति में, घायलों को प्रशासन व मेडिकल टीम द्वारा त्वरित सहायता प्रदान की जाएगी।
- फायर सर्विस टीम ने आग लगने पर बचाव के उपाय बताए और सुरक्षित रहने की जानकारी दी।
- आपातकालीन सायरन बजने पर, बिजली उपकरण, मोबाइल फ्लैश लाइट आदि तुरंत बंद करने के निर्देश दिए गए।
- घर-दुकानों की खिड़कियाँ-दरवाजे बंद कर, वाहनों की हेडलाइट और इंडिकेटर भी बंद रखने की सलाह दी गई।
- बुजुर्गों, बच्चों और दिव्यांगजनों को प्राथमिकता से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की अपील की गई।
- आवश्यक दवाएं, खाद्य सामग्री, टॉर्च आदि पहले से तैयार रखने पर जोर दिया गया।
- शासन-प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों को रेडियो, टीवी या मोबाइल के माध्यम से लगातार सुनने की सलाह दी गई।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी बस्ती, अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी तेजपाल सिंह चौहान, उपजिलाधिकारी सदर व भानपुर, क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी, क्षेत्राधिकारी रुधौली स्वर्णिम सिंह, सीएमओ, जिला कमांडेंट होमगार्ड, प्रतिसार निरीक्षक, सीएफओ बस्ती समेत कई अन्य अधिकारी, स्कूली छात्राएं एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
NGV PRAKASH NEWS


