फैक्ट्री मालिक की नाबालिक बेटी का अपहरण कर उसके साथ दरंदिगी…



गाजियाबाद में मासूम बच्ची से दरिंदगी, फैक्ट्री कर्मचारी और उसकी पत्नी गिरफ्तार
NGV PRAKASH NEWS | 10 मई 2025

समाचार है दोस्त…
गाजियाबाद में एक फैक्ट्री मालिक की 15 साल की मासूम बेटी को अगवा कर उसके साथ दरिंदगी की गई। ये अपराध किसी अनजान ने नहीं, बल्कि उसी फैक्ट्री के एक कर्मचारी ने किया, जिसे भरोसे के साथ काम पर रखा गया था।

नाम है मोहम्मद अहमद, उम्र 54 साल। दिन था 3 मई। अहमद बच्ची को बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गया। वहां उसने हैवानियत की हदें पार कर दीं। मासूम को धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो जान से मार दूंगा।

समाचार है दोस्त…
अगले दिन लड़की किसी तरह घर लौटी। पिता ने हिम्मत दिखाई, पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई। मगर हैरत की बात ये है कि इस साजिश में अकेला अहमद नहीं था, उसकी 23 साल की बीवी सकीना भी शामिल थी। उसने अपने शौहर के साथ मिलकर अपहरण में मदद की।

पुलिस ने केस दर्ज किया, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस लगाया और दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला अब POCSO और IPC की गंभीर धाराओं में दर्ज है।

समाचार है दोस्त…
ये कोई फिल्म की कहानी नहीं, हकीकत है। ये घटना सिर्फ एक परिवार पर नहीं, पूरे समाज की आंखें खोलने वाली है। बच्चियों की सुरक्षा अब सिर्फ घर के दरवाज़े बंद करने से नहीं होगी, हमें भीतर छुपे भेड़ियों को पहचानना होगा।

NGV PRAKASH NEWS इस दर्दनाक घटना की कड़ी निंदा करता है और उम्मीद करता है कि अदालत इस मासूम को जल्द न्याय दिलाएगी।

समाचार है दोस्त…
सवाल ये है — क्या हमारा समाज अब भी खामोश रहेगा?


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *