पत्नी की हत्या कर लाश के टुकड़े कर मछलियों को खिलाया बाकी बची लाश को जलाकर..

दिल दहलाने वाली वारदात: पत्नी के टुकड़े कर नहर में मछलियों को खिलाया, फिर लाश जला दी; आरोपी पति गिरफ्तार

श्रावस्ती | 17 मई 2025 | रिपोर्ट: NGV PRAKASH NEWS

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सनकी और क्रूर पति ने अपनी पत्नी को बेरहमी से मारकर उसके शव के टुकड़े किए, कुछ हिस्सों को नहर में फेंककर मछलियों को खिला दिया, और बाकी को आग के हवाले कर जला डाला


पति बना हैवान, लाश को काटकर खत्म कर दिया सबूत

यह दिल दहला देने वाली वारदात थाना हरदत्तनगर गिरन्ट क्षेत्र के जब्दी गांव की है, जहां सैफुद्दीन नामक युवक ने अपनी पत्नी मुकीन उर्फ सबीना को उसके ही सपनों के शहर ले जाने का वादा करके मौत की नींद सुला दिया।
जानकारी के मुताबिक, सैफुद्दीन अपनी पत्नी को लखनऊ ले जाने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन लखनऊ पहुंचने से पहले ही उसने क्रूरतम तरीके से उसकी हत्या कर दी। उसने पहले सबीना के शव के टुकड़े किए, फिर उनमें से कुछ हिस्से नहर में फेंक दिए, ताकि मछलियां खा जाएं और सबूत मिट जाए। बाकी हिस्सों को जला दिया


भाई को हुआ शक, गुमशुदगी से खुली दरिंदगी की परतें

मृतका का भाई सलाहुद्दीन जब अपनी बहन से संपर्क नहीं कर पाया, तो उसे संदेह हुआ। सैफुद्दीन के गांव में देखे जाने के बाद शक और गहरा गया। सलाहुद्दीन ने तुरंत थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो सैफुद्दीन को हिरासत में लिया गया। पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन कड़ाई से पूछताछ में अपने गुनाह कबूल कर लिए


साक्ष्यों से दहले पुलिसकर्मी, जला हुआ हाथ हुआ बरामद

सैफुद्दीन की निशानदेही पर जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो वहां से सबीना का एक जला हुआ हाथ बरामद किया गया। इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों ने सैफुद्दीन के जुर्म की पुष्टि कर दी।


पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी, आरोपी जेल में

पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने मीडिया को बताया कि,

“आरोपी सैफुद्दीन ने पत्नी के शव को काटकर कुछ हिस्से नहर में फेंके और बाकी को जला दिया। उसके खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की वैज्ञानिक जांच और अंत्य परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही कर रही है।”


दहेज की प्रताड़ना से शुरू हुई त्रासदी

मृतका के भाई का आरोप है कि सबीना को लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार पंचायतें भी हुईं, लेकिन सैफुद्दीन की हैवानियत थमी नहीं और आखिरकार यह दरिंदगी की पराकाष्ठा बन गई।


NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *