मसाज की आड़ में हो रहा था देह व्यापार:6 कॉल गर्ल सहित 8 हुए गिरफ्तार

स्पा में सौंदर्य नहीं, सौदा हो रहा था! आम आदमी अब कहां जाए?

क्या वाकई अब आम आदमी को स्पा जाने से पहले दस बार सोचना पड़ेगा? जहां राहत और सुकून की उम्मीद होती है, वहां अब डर और धोखे का साया मंडरा रहा है। बरेली के कर्मचारीनगर स्थित गैलेक्सी स्पा में कुछ ऐसा ही सामने आया है, जिसने हर उस व्यक्ति की सोच को झकझोर दिया है जो थकान मिटाने या देखभाल के लिए स्पा का रुख करता है।

इज्जतनगर पुलिस ने रविवार दोपहर गैलेक्सी स्पा में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान झारखंड, सहारनपुर, दिल्ली, मुरादाबाद और बारादरी की रहने वाली छह कॉलगर्ल्स और दो युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। मकान की तलाशी में कई आपत्तिजनक सामग्री और दवाइयां भी बरामद हुईं। पकड़े गए दोनों युवक भोजीपुरा और नवदिया सिंघाई के रहने वाले हैं। वहीं, स्पा की संचालिका मौके से फरार हो गई है और उसकी तलाश जारी है।

इस धंधे की सरगना झारखंड निवासी एक महिला बताई जा रही है, जिसने मुरादाबाद में ठिकाना बना रखा था और स्पा के नाम पर पूरा नेटवर्क खड़ा कर दिया था। ग्राहकों से 1,000 से 2,000 रुपये लिए जाते थे, जिसमें उसका मोटा कमीशन तय होता था। पुलिस को महिलाओं के पास से करीब 13,500 रुपये नकद और दस मोबाइल फोन मिले हैं।

स्पा के नाम पर चल रहे इस तीन मंजिला अड्डे में हर कॉलगर्ल के लिए अलग कमरा तय था। ग्राहक आते, बातचीत होती, रेट फिक्स होता और फिर ‘सेंटिंग’ के बाद सब कुछ पर्दे के पीछे चलने लगता। कुछ ग्राहक तो ऐसे थे जो नियमित संपर्क में थे और मोबाइल से ही अपॉइंटमेंट बुक कर लेते थे।

सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि यह सब काफी संगठित तरीके से चल रहा था। पुलिस ने स्पा को सील कर दिया है और फरार संचालिका की तलाश जारी है।

सवाल यह है कि जब समाज में सुकून और उपचार के केंद्र ही सौदेबाज़ी और अनैतिकता के अड्डे बन जाएं, तब आम आदमी कैसे भरोसा करे? अब तो स्पा जाना भी जोखिम भरा फैसला लगने लगा है।

— NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *