G. P. Dubey


बस्ती। 19 मई 2025 | NGV PRAKASH NEWS
थाना लालगंज क्षेत्र के ग्राम सिद्धनाथ में एक मासूम बच्ची की गुमशुदगी और उसके बाद उसका शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन ने स्वयं मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी, क्षेत्राधिकारी रुधौली स्वर्णिमा सिंह तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
प्रारंभिक जांच के अनुसार बच्ची का शव उसके घर से थोड़ी दूरी पर मिला, जिसके बाद थाना लालगंज पुलिस और फील्ड यूनिट ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की और उसे मर्चरी हाउस बस्ती भेजा गया।
घटना के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक ने एक विशेष टीम का गठन करने के निर्देश दिए हैं तथा टीम को हर संभव दिशा-निर्देश देते हुए घटना के शीघ्र खुलासे पर बल दिया गया है।
घटनास्थल पर प्रभारी निरीक्षक लालगंज शशांक शेखर सिंह समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और शीघ्र ही आरोपित की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया गया है।
NGV PRAKASH NEWS

