मां को प्रेमजाल में फसाया : मां के साथ नाबालिक बेटी को भी नहीं छोड़ा

Gyan Prakash Dubey

दिल दहलाने वाली वारदात: मां को बनाया हवस का शिकार, फिर 11 साल की बेटी के साथ भी दरिंदगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। मड़ियांव थाना क्षेत्र में एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और लगातार शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता की आपबीती यहीं खत्म नहीं होती—उसने यह भी बताया कि आरोपी ने उसकी 11 साल की मासूम बेटी के साथ भी घिनौनी हरकत की। विरोध करने पर आरोपी ने तेजाब से हमले की धमकी दी। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोस्ती से शुरू हुआ दहशत का सिलसिला

मूल रूप से अलीगंज की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मऊ जनपद के पलीगढ़ नरसिंहपुर का रहने वाला अनूप सिंह नामक युवक उनके मकान में परिवार सहित किराए पर रहता था। बातचीत के बहाने नजदीकियां बढ़ीं और फिर मई 2021 में अनूप ने महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। जब महिला ने इंकार किया तो बदनामी की धमकी देकर दुष्कर्म किया गया।

इसके बाद से अनूप ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण जारी रखा। महिला का आरोप है कि जब वह गर्भवती हुई तो अनूप ने उसके साथ मारपीट की, जिससे गर्भ में ही बच्चे की मौत हो गई और उसे गर्भपात कराना पड़ा।

परिवार से विवाद और समझौते की दिखावटी परत

गर्भपात के बाद अनूप घर छोड़कर अपने गांव भाग गया। जब महिला के पति को पूरे मामले की भनक लगी, तो घर में भारी विवाद हुआ। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच समझौता कराया गया और महिला, अनूप के साथ एक नए मकान में रहने लगी।

मासूम बेटी भी नहीं बची दरिंदगी से

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि महिला की 11 वर्षीय बेटी भी आरोपी की दरिंदगी का शिकार बन गई। पहले तो आरोपी ने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कीं, लेकिन 11 अप्रैल को उसने कथित रूप से उसका भी बलात्कार किया। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो उसे तेजाब डालकर जला देने की धमकी दी गई। दुखद यह कि जब महिला ने अपने परिजनों से मदद की गुहार लगाई, तो उन्होंने उल्टा उसी पर दोष मढ़ते हुए कहा – “यह तुम्हारा ही फैसला था।”

पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी

अलीगंज एसीपी धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी अनूप सिंह, उसकी मां द्रौपदी, पिता स्वामीनाथ और जीजा अर्जुन सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

📌 “NGV PRAKASH NEWS”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *