नाबालिक बेटे नें मां की हत्या कर लाश को ऐसा छिपाया की पुलिस भी रह गई हैरान

तेज आवाज में गाना सुनने पर मां की डांट बनी मौत की वजह, 12वीं के छात्र ने गला घोंटकर कर दी हत्या

कानपुर, 25 जून 2025
कानपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। रावतपुर थाना क्षेत्र में एक 12वीं कक्षा के छात्र ने महज इस वजह से अपनी मां की हत्या कर दी क्योंकि उसने तेज आवाज में गाना सुनने पर उसे टोका था।

🕒 घटना का क्रम

मंगलवार दोपहर रावतपुर इलाके में यह वारदात हुई। जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय महिला अपने दो बेटों के साथ रहती थी। उसके पति की मौत करीब 17 साल पहले हो चुकी थी। महिला पिछले कुछ समय से एक युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी, जो उस वक्त काम के सिलसिले में बाहर (बरेली) गया हुआ था।

घटना के वक्त बड़ा बेटा घर पर था और स्पीकर पर तेज आवाज में गाने सुनते हुए किचन में बर्तन साफ कर रहा था। मां की तबीयत ठीक नहीं थी और वह दूसरे कमरे में आराम कर रही थी। तेज आवाज से परेशान होकर मां ने बेटे को आवाज दी, लेकिन शोर के कारण वह सुन नहीं पाया। इससे नाराज होकर मां ने स्पीकर उठाकर पटक दिया और बेटे को दो थप्पड़ मारे।

इसके बाद गुस्से से तिलमिलाए छात्र ने पहले मां को धक्का देकर गिरा दिया। मां की नाक से खून निकलते देख उसका गुस्सा और भड़क गया और उसने मां का दुपट्टा उठाकर गला घोंट दिया। हत्या के बाद मां को दीवान में बंद कर दिया।

👦 छोटे बेटे ने दी जानकारी

शाम को स्कूल से लौटे छोटे बेटे ने कई बार मां को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। ढूंढते-ढूंढते वह कमरे में पहुंचा, तो दीवान से बाहर लटकता दुपट्टा देखकर चौक गया। दीवान खोलते ही मां को अधमरी हालत में देखकर उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर पड़ोसी जमा हुए और मां को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

👮 पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी। रावतपुर थाना प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार, पूछताछ में छात्र ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। अधिकारी ने बताया, “स्पीकर को लेकर विवाद में हत्या की बात सामने आई है। आरोपी की मानसिक स्थिति असामान्य (साइको प्रवृत्ति) प्रतीत हो रही है। मामले की जांच जारी है।”

😔 समाज में खलबली

घटना ने पूरे मोहल्ले को स्तब्ध कर दिया है। लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि महज एक छोटी सी बात पर बेटा इतना क्रूर कदम उठा सकता है। पुलिस अब आरोपी की मानसिक स्थिति और पारिवारिक पृष्ठभूमि की भी जांच कर रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *