Gyan Prakash Dubey

हत्या के प्रयास से जुड़े 09 वांछित आरोपी गिरफ्तार, थाना नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बस्ती, 04 जुलाई 2025 | NGV PRAKASH NEWS
जनपद बस्ती में थाना नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई थाना नगर क्षेत्र में पंजीकृत मु0अ0सं0 164/2025 धारा 191(2)/191(3)/115(2)/352/351(3)/109 BNS के तहत की गई।
थाना नगर पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के तहत सभी अभियुक्तों को चिन्हित कर अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व विवरण:
- रमेश, पुत्र पुद्दन, उम्र 44 वर्ष
- राहुल कुमार, पुत्र रमेशचन्द्र, उम्र 19 वर्ष
- मोनू कुमार, पुत्र रमेशचन्द्र, उम्र 22 वर्ष
- उमेशचन्द्र, पुत्र पुद्दन, उम्र 39 वर्ष
- सोनू कुमार, पुत्र रमेशचन्द्र, उम्र 25 वर्ष
- अजीत कुमार, पुत्र रामरुप, उम्र 25 वर्ष
- लक्ष्मण प्रसाद, पुत्र रामरुप, उम्र 36 वर्ष
- सनोज, पुत्र रामचन्द्र, उम्र 24 वर्ष
- रामउग्रह, पुत्र भगौती, उम्र 50 वर्ष
(सभी निवासी सराय, थाना नगर, जनपद बस्ती)
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
- प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार, थाना नगर
- उपनिरीक्षक मो. मुस्तफा
- उपनिरीक्षक रामेश्वर पाण्डेय
- हेड कांस्टेबल लव सिंह, कांस्टेबल हितेश यादव एवं कांस्टेबल विनोद यादव
थाना नगर पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास मजबूत हुआ है। पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
📌 NGV PRAKASH NEWS

