परशुरामपुर पुलिस द्वारा अपराधियों के ऊपर लगातार कार्यवाही से अपराधियों में मचा हड़कंप..

Gyan Prakash Dubey


बस्ती, 31 जुलाई 2025
थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में परसरामपुर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को दबोचा

बस्ती जिले के थाना परसरामपुर पुलिस ने अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में की गई।

पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी हरैया संजय सिंह के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. अमरनाथ पुत्र लालता, निवासी ग्राम ढेबरहिया राउत, थाना परसरामपुर
  2. राम सवेरे पुत्र बुद्धिराम, निवासी ग्राम गोपीनाथपुर, थाना परसरामपुर

ये दोनों अभियुक्त क्रमशः मुकदमा संख्या 1562/2011 धारा 323, 427, 504, 506 IPC और मुकदमा संख्या 432/2017 धारा 326 IPC में वांछित थे। पुलिस टीम ने 31 जुलाई की सुबह छापेमारी कर इन्हें घर से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय बस्ती भेज दिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • उ0नि0 रमाकांत सरोज
  • उ0नि0 अभयनंदन सिंह
  • का0 गोपाल राय
  • का0 सौरभ सिंह

इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की अगुवाई में परसरामपुर पुलिस अपराधियों पर सख़्त निगरानी बनाए हुए है।

NGV PRAKASH NEWS


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *