“रामनगरी में मानवता शर्मसार: 80 वर्षीय महिला को सड़क पर छोड़ बहू फरार, 8 घंटे में मौत”

रामनगरी की दर्दनाक कहानी: सास को सड़क पर छोड़ने वाली बहू समेत तीन गिरफ्तार

अयोध्या (रामनगरी) में घटी यह घटना पूरे क्षेत्र को झकझोर गई। 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला भगवती देवी, जो गले के कैंसर से पीड़ित थीं, को उनकी बहू ने 23 जुलाई की रात सड़क पर छोड़ दिया। रातभर दर्द से तड़पने के बाद महिला की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मामले का खुलसा किया |

कैसे हुई घटना?

गोंडा निवासी भगवती देवी गले के कैंसर से जूझ रही थीं और उनकी स्थिति बेहद गंभीर थी। यहां तक कि गाठों में कीड़े पड़ चुके थे। बहू जया सिंह 23 जुलाई की रात ई-रिक्शा से अयोध्या आई और फर्नीचर की दुकान के बाहर सास को छोड़कर वापस चली गई। इसके साथ दो और लोग भी थे।

सुबह 8:30 बजे जब दुकानदार घनश्याम वर्मा ने दुकान खोली, तो उन्होंने बुजुर्ग महिला को बेसुध हालत में पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और एम्बुलेंस से महिला को अस्पताल पहुंचाया। सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई। डॉक्टरों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन करीब 8 घंटे बाद महिला ने दम तोड़ दिया।

बहू ने बताई ये वजह

गिरफ्तार बहू जया सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका पति राजू सिंह शराब का आदी है और घर के खर्च में कोई मदद नहीं करता। आर्थिक तंगी के कारण वह सास का इलाज नहीं करवा पा रही थी। इसी वजह से उसने पड़ोसियों की मदद लेकर उन्हें अयोध्या लाकर सड़क पर छोड़ दिया।

पुलिस का सख्त एक्शन

पुलिस ने घटना के बाद तुरंत सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आईपीसी की गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *