कलवारी और वाल्टरगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी..

Gyan Prakash Dubey

जनपद बस्ती, 01 अगस्त 2025।

👉थाना वाल्टरगंज पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आपराधिक बल प्रयोग और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पाँच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी ग्राम पंचायत सचिवालय बनगवां II के सामने भिटिया चौराहे से वाल्टरगंज-गौर जाने वाली पक्की सड़क पर दोपहर लगभग 12:35 बजे की गई। पुलिस ने मौके से एक अवैध 0.22 बोर तमंचा, छह लकड़ी के डंडे जिनमें एक भारी प्लास्टिक का डंडा भी शामिल है, और एक कार (वैन्यू UP 51 BR 8494) बरामद की।

घटना 31 जुलाई 2025 की है, जब पीड़ित परिवार ने थाना वाल्टरगंज में तहरीर दी थी कि गौरव प्रताप सिंह, निशांक उर्फ दुर्गेश सिंह, रविन्द्र सिंह, राघवेन्द्र सिंह उर्फ प्रिन्स सिंह और रवि सिंह उर्फ नितिन सिंह उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि अभियुक्त लाठी-डंडे, धारदार हथियार और पिस्टल लेकर महिलाओं को मारने दौड़े। महिलाएं किसी तरह दरवाजा बंद कर घर के भीतर चली गईं, जिसके बाद अभियुक्त जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इस तहरीर पर थाना वाल्टरगंज में मुकदमा संख्या 159/2025 धारा 189(2), 131, 351(2), 352 बीएनएस में दर्ज किया गया था। आज गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मुकदमे में 3/25 आर्म्स एक्ट की भी वृद्धि कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह, तेज बहादुर सिंह, लाल बहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र यादव और लखीचंद गुप्ता शामिल रहे।

👉👉उधर, थाना कलवारी पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में पंजीकृत मुकदमा संख्या 133/2025 धारा 74, 65(1), 352, 351(3) बीएनएस, 3(1)ध, 3(2)5, 3(5)5ए एससी/एसटी एक्ट और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में ले लिया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय किशोर न्यायालय, बस्ती रवाना कर दिया गया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष गजेन्द्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह यादव और कांस्टेबल अवधराज यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

NGV PRAKASH NEWS


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *