Gyan Prakash Dubey


14 वर्षीय नाबालिग दलित लड़की के साथ गैंगरेप मामले में बड़ा एक्शन
बस्ती, 18 अगस्त 2025।
जिले के सोनहा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय दलित नाबालिग लड़की के साथ तीन गैर समुदाय के युवकों द्वारा गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस की लापरवाही उजागर होने पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बड़ा कदम उठाते हुए थाना सोनहा प्रभारी, चौकी प्रभारी और बीट सिपाही— तीनों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता के परिवार की शिकायत के बावजूद स्थानीय पुलिस इस गंभीर अपराध को दर्ज करने में आनाकानी कर रही थी और दरोगा व बीट सिपाही मुकदमे को दबाकर सुलह-समझौता कराने का प्रयास कर रहे थे।
मामले में विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह के हस्तक्षेप के बाद ही एफआईआर दर्ज हो सकी।
एसपी अभिनंदन ने कहा कि गैंगरेप जैसे जघन्य अपराध में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोनहा पुलिस की इस कार्यशैली ने वर्दी की गरिमा को कलंकित किया है और पीड़ित को तत्काल न्याय नहीं मिल सका।
NGV PRAKASH NEWS
