Gyan Prakash Dubey


सोनहा पुलिस की निर्णायक कार्रवाई, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बस्ती,
23 अगस्त 2025
कानून जब सजग प्रहरी की तरह जागता है, तो अपराधी चाहे कितना भी चतुर क्यों न हो, बच नहीं सकता। यही संदेश शनिवार की सुबह बस्ती जनपद की सोनहा पुलिस ने दिया, जब थानाध्यक्ष चन्दन कुमार के नेतृत्व में टीम ने विवाह का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाले आरोपी को धर दबोचा।
थाना सोनहा में 7 अगस्त को दर्ज मुकदमा संख्या 176/2025 में पीड़िता नसीमा, पुत्री सहादत अली, निवासी ग्राम हसनापुर ने गंभीर आरोप लगाए थे। उसका कहना था कि गांव का ही युवक समसुद्दीन उर्फ साहिल उर्फ छोटू (पुत्र रऊआब अली, निवासी गौहनिया, उम्र 28 वर्ष) शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा और शादी की मांग पर जान से मारने की धमकी देता रहा। अदालत के आदेश पर दर्ज इस मामले ने पुलिस को कठोर कार्रवाई के लिए बाध्य किया।
शनिवार सुबह बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर बैडवा पुल के पास शिवाघाट मोड़ पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। समय था सुबह के 7 बजकर 50 मिनट — और यह वही क्षण था जब एक फरार आरोपी की चालाकी पर पुलिस की रणनीति भारी पड़ गई।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम
- प्रभार निरीक्षक चन्दन कुमार
- निरीक्षक (अ0नि0) रमजान अली अंसारी
- कांस्टेबल शेषनाथ यादव
इस गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में पुलिस की छवि और भी मजबूत हुई है। सोनहा थाने के प्रभार निरीक्षक चन्दन कुमार का नेतृत्व यहां के लोगों के लिए विश्वास का पर्याय बनता जा रहा है। स्थानीय लोग कहते हैं कि उनके रहते अपराधियों के लिए बच निकलना लगभग असंभव है।
कानून अब अपनी प्रक्रिया पूरी करेगा, लेकिन इस मामले ने यह जरूर साबित कर दिया है कि समाज में महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता पहले से कहीं अधिक मजबूत है।
(NGV PRAKASH NEWS)
