थार चलाने का चढ़ा ऐसा नशा : पहली मंजिल का शीशा तोड़ते हुए थार सहित गिरी नीचे..

NGV PRAKASH NEWS

पूर्वी दिल्ली में महिला की थार शोरूम से सीधे सड़क पर गिरी

पूर्वी दिल्ली, 09 सितम्बर 2025।
पूर्वी दिल्ली के निर्माण विहार स्थित महिंद्रा शोरूम में सोमवार शाम एक अजीबोगरीब हादसा हो गया। यहां एक महिला ने नई थार कार (कीमत लगभग 27 लाख रुपये) खरीदते समय पूजा-पाठ के बाद जैसे ही कार स्टार्ट की, गलती से ज्यादा एक्सीलेटर दे दिया।

कार का पहिया नींबू पर चढ़ाना था, लेकिन रफ्तार बढ़ने से गाड़ी सीधे शोरूम की पहली मंजिल के शीशे को तोड़ते हुए लगभग 15 फुट नीचे सड़क पर जा गिरी। कार में महिला के साथ शोरूम का एक कर्मचारी विकास भी बैठा हुआ था।

कार गिरते ही उसके एयरबैग्स खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, महिला और कर्मचारी दोनों घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी मलिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।

जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि इस घटना में न तो कोई शिकायत दर्ज कराई गई है और न ही पुलिस को कॉल किया गया। लिहाजा मामला दर्ज नहीं हुआ है।

– NGV PRAKASH NEWS


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *