मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सरस्वती विद्या मंदिर बसहवां बस्ती का भूमि पूजन एवं शिलान्यास.

, Gyan Prakash Dubey

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सरस्वती विद्या मंदिर बसहवां बस्ती का भूमि पूजन एवं शिलान्यास

बस्ती, 09 सितम्बर 2025।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसहवां बस्ती में आयोजित भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत की।

मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम विद्यालय परिसर में विधिवत भूमि पूजन व शिलान्यास किया और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया और कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय परिवार की ओर से मुख्यमंत्री का अंग वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया। विधायक अजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भी उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिशु शिक्षा समिति/प्रांतीय मंत्री द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह धन है, जो जीवन को आगे बढ़ने का मार्ग दिखाती है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता के बाद नानाजी देशमुख ने भारतीय संस्कृति को सुरक्षित रखने और शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से गोरखपुर में सरस्वती विद्या मंदिर की स्थापना की थी। आज देशभर में एक हजार से अधिक संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से देश शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण को केंद्र में रखकर विकास की ओर अग्रसर है। नई शिक्षा नीति के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने का कार्य जारी है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले महापुरुषों को नमन करते हुए कहा कि हमें अपने पूर्वजों की विरासत को सुरक्षित रखना होगा।

उन्होंने महाराजा सुहेलदेव का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने उनके सम्मान में आज़मगढ़ में मेडिकल कॉलेज स्थापित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग समाजहित और सकारात्मक कार्यों के लिए किया जाना चाहिए, न कि अफवाहें फैलाने में।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में बताया कि बीते आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश विकास के मामले में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल हुआ है। सरकार ने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में 8.5 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं और हाल ही में 6 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। पुलिस विभाग में भी 60,244 नई भर्तियां की गईं हैं।

प्रदेश में निवेश बढ़ने से 60 लाख युवाओं को रोजगार मिला है। “एक जनपद, एक उत्पाद” योजना ने स्थानीय स्तर पर आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद पूर्वांचल में इंसेफेलाइटिस जैसी गंभीर बीमारी पर पूरी तरह नियंत्रण पाया गया है।


मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम विद्यालय परिसर में विधिवत भूमि पूजन व शिलान्यास किया और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया और कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय परिवार की ओर से मुख्यमंत्री का अंग वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया। विधायक अजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भी उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिशु शिक्षा समिति/प्रांतीय मंत्री द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन किया।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण के मुख्य बिंदु

  • शिक्षा ही सच्चा धन है, जो जीवन को आगे बढ़ने का मार्ग दिखाती है।
  • स्वतंत्रता के बाद नानाजी देशमुख ने भारतीय संस्कृति को बचाने और शिक्षा सुधार के लिए गोरखपुर में सरस्वती विद्या मंदिर की स्थापना की थी।
  • वर्तमान में पूरे देश में एक हजार से अधिक सरस्वती विद्या मंदिर संस्थान शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण को केंद्र में रखकर भारत विकास की ओर बढ़ रहा है।
  • नई शिक्षा नीति से शिक्षा का स्तर और गुणवत्ता बेहतर हुई है।
  • हमें अपने पूर्वजों और स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले महापुरुषों का सम्मान करना चाहिए।
  • महाराजा सुहेलदेव जैसे वीर महापुरुषों की स्मृति में प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेज जैसी योजनाएं शुरू की हैं।
  • सोशल मीडिया का उपयोग केवल अच्छे और समाजहित कार्यों के लिए होना चाहिए।
  • पिछले 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश विकास के मामले में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल हुआ है।
  • 8.5 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है, हाल ही में 6 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।
  • पुलिस विभाग में 60,244 नई भर्तियां हुई हैं।
  • “एक जनपद, एक उत्पाद” योजना से स्थानीय स्तर पर रोजगार और उद्योग को बढ़ावा मिला है।
  • पूर्वांचल में इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारी पर नियंत्रण पाया गया है।
  • स्वच्छ भारत मिशन में सबको मिलकर योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने विद्यालय परिवार और प्रबंध समिति को बधाई दी और सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना और भजनों ने समारोह को और अधिक गरिमामय बना दिया।


इस अवसर पर गोसेवा आयोग उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, मंडलायुक्त अखिलेश सिंह, डीआईजी संजीव त्यागी, जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, एएसपी ओम प्रकाश सिंह सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

– NGV PRAKASH NEWS


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *