नहीं रुक रही बाइक चोरी की घटनाएं.. अब न्यायालय के सामने से चोरी हुई बाइक

Gyan Prakash Dubey

मोटरसाइकिल चोरी की घटना पर ई-एफआईआर दर्ज

बस्ती। 09 सितंबर 2025
जिले में वाहन चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला बस्ती जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों ने पार कर दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी और साथ ही ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ई-एफआईआर दर्ज कराई, जिसका संदर्भ संख्या 202500100645 जारी किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित बाल मुकुंद महेश्वरी पुत्र जग नारायण निवासी बभनान , पोस्ट बभनान, थाना गौर, बस्ती ने अपनी मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस ब्लैक सिल्वर कलर जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP51-BB7198 चोरी हो जाने की शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़ित ने बताया कि वह कचहरी के कार्य से दीवानी कचहरी आया था और उसने अपनी बाइक गेट नंबर दो के सामने खड़ी कर दिया और जब कार्य से वापस आया तो उसकी बाइक उसे जगह पर मौजूद नहीं थी | काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने इसकी लिखित तहरीर थाने में दी और साथ ही ई-एफआईआर की प्रक्रिया पूरी की।

ई-एफआईआर पोर्टल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला वर्तमान में जांचाधीन है और जल्द ही स्थानीय थाने की पुलिस टीम द्वारा विवेचना की जाएगी।
पुलिस चौकी सिविल लाइन पर स्थित कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि यदि एफआईआर थाना स्तर पर दर्ज होती है तो पीड़ित ऑनलाइन पोर्टल से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

इस घटना ने इलाके में एक बार फिर से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं लोगों का कहना है कि लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को सख्त कदम उठाने होंगे।
यहां बताते चलें कि अभी कुछ दिन पहले ही कोतवाली पुलिस द्वारा लगभग एक दर्जन चोरी की बाइक बरामद की गई थी साथ ही चोरी करने वाले अपराधियों को भी पकड़ा गया था |

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *