कजरी महोत्सव में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सपा पर कसा तंज,कहां 2047 तक रहेगी भाजपा

Gyan Prakash Dubey

👉 पत्रकारों को 2 घंटे इंतजार करवाने के बाद 5 मिनट में पत्रकार वार्ता हुई समाप्त.. मायूस लौटे पत्रकार


बस्ती में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का दौरा, सपा पर कसा तंज – प्रशासनिक बैठकों में दिए सख्त निर्देश

बस्ती, 12 सितंबर 2025
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को ह्ररैया में विधायक अजय सिंह द्वारा आयोजित कजरी समझ में शामिल होने बस्ती पहुंचे। पुलिस लाइन ग्राउंड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरा वहां से वह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलने पार्टी मुख्यालय पर गए |

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तथा उनसे फीडबैक लिया |

उसके वह कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे जहां पर उनको पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता करनी थी | लेकिन उसके पहले उन्होंने जिले के अधिकारियों से विकास कार्यों की समीक्षा की | इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश शुक्ला, संजय जयसवाल, दयाराम चौधरी, रवि सोनकर तथा नगर पालिका प्रतिनिधि अनूप वर्मा भी मौजूद रहे |

हालांकि, पत्रकारों को उनकी प्रेस वार्ता में निराशा हाथ लगी। कार्यक्रम में करीब दो घंटे इंतजार के बाद उन्होंने महज पांच मिनट में प्रेस कॉन्फ्रेंस समाप्त कर दी। पत्रकारों ने मायूस होकर वापसी की।

सपा पर हमला – 2047 तक सत्ता में वापसी नहीं
मौर्य ने प्रेस वार्ता में सपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि “2047 तक समाजवादी पार्टी की सत्ता में वापसी की कोई उम्मीद नहीं है। भाजपा थी, है और रहेगी।” उन्होंने अखिलेश यादव के हालिया बयानों पर पलटवार करते हुए इसे हताशा बताया। बिहार की राजनीति पर भी बोले और दावा किया कि नितीश कुमार के नेतृत्व में NDA सरकार बनेगी। कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में शामिल न होना संविधान का अपमान है।

कड़े सुरक्षा इंतज़ाम, प्रशासनिक समीक्षा बैठक
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता और पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने पुष्पगुच्छ देकर डिप्टी सीएम का स्वागत किया। बैठक में उप मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा—

  • राजस्व विभाग अवैध कब्जों पर विशेष अभियान चलाकर चकमार्ग मुक्त कराए।
  • शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता पर हो और उसका स्थलीय सत्यापन अनिवार्य हो।
  • बिजली आपूर्ति रोस्टर के अनुसार सुनिश्चित की जाए, ट्रांसफार्मर समय से बदले जाएं।
  • वाल्टरगंज चीनी मिल किसानों का बकाया तुरंत भुगतान हो।
  • हर घर जल योजना के तहत क्षतिग्रस्त सड़कों को कंपनियां ठीक करें।
  • आवास योजनाओं में बिचौलियों पर सख्त कार्रवाई हो।

उन्होंने चोरी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई और पुलिस को हर हाल में खुलासा करने का निर्देश दिया। साथ ही जिला अस्पताल की टूटी सड़कों, शहरी आवास की गड़बड़ियों और अन्य विभागीय शिकायतों पर कार्रवाई के आदेश दिए।

बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश भी दिया गया।

कजरी महोत्सव में शामिल हुए
डिप्टी सीएम ने पुलिस लाइन में निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण करने के बाद हर्रैया स्थित बीआर इंटर कॉलेज में आयोजित कजरी महोत्सव 2025 में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “प्रदेश में बिना भेदभाव गरीबों को राशन व आयुष्मान कार्ड से स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा। हालिया ऑपरेशन सिंदूर से देश के दुश्मनों को कड़ा जवाब मिला है।”

कार्यक्रम में हर्रैया विधायक अजय सिंह, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, संजय प्रताप जायसवाल, रवि सोनकर, चंद्र प्रकाश शुक्ल, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, गौसेवा आयोग उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन, सीडीओ सार्थक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


NGV PRAKASH NEWS


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *