Gyan Prakash Dubey





बस्ती में पुलिस चौपाल: अफवाहों और साइबर क्राइम से बचाव को लेकर लोगों को किया जा रहा जागरूक
बस्ती, 15 सितम्बर 2025।
सर्किल सदर पुलिस इन दिनों जिले में जागरूकता अभियान चला रही है। थानों और चौकियों की पुलिस टीम ग्रामीण और शहरी इलाकों में लगातार चौपाल लगाकर लोगों को चोरी की घटनाओं की रोकथाम, ड्रोन संबंधी अफवाहों और साइबर क्राइम के प्रति जागरूक कर रही है।
अफवाहों से सावधान रहने की अपील
पुलिस अधिकारियों ने चौपाल में बताया कि हाल ही में अफवाहों के चलते कई निर्दोष और मानसिक रूप से कमजोर लोगों को चोर समझकर मारपीट का शिकार होना पड़ा है। ऐसे मामलों को रोकने के लिए लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत स्थानीय पुलिस या डॉयल 112 पर सूचना दें। अफवाहों पर विश्वास न करें और सोशल मीडिया पर अनावश्यक पोस्ट साझा करने से बचें। पुलिस ने साफ किया कि अफवाह फैलाने वालों और निर्दोषों पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अलग-अलग चौकियों पर आयोजित चौपाल
- थाना कोतवाली के अंतर्गत चौकी प्रभारी जेल गेट और मड़वा नगर ने चौपाल लगाकर लोगों को अफवाहों और चोरी की घटनाओं से सतर्क रहने की सलाह दी।
- थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र में चौकी प्रभारी हड़िया और दक्षिण दरवाजा ने लोगों को जागरूक करते हुए अपील की कि किसी भी संदिग्ध सूचना को पुलिस से साझा करें।
- महिला थाना की भारी निरीक्षक ने टीम के साथ ग्राम गीदही में ग्रामीणों को इकट्ठा कर अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी समस्या में पुलिस से मदद लेने की सलाह दी। साथ ही, बैंकों और कॉलेजों के आसपास सुरक्षा के लिए सघन चेकिंग की गई।
- चौकी प्रभारी बड़ेबन, पटेल चौक और रोडवेज ने भी अपने-अपने क्षेत्र में चौपाल लगाकर साइबर क्राइम, चोरी और ड्रोन संबंधी अफवाहों से बचने की जानकारी दी।
- थाना वाल्टरगंज क्षेत्र के ग्राम सिसवारी और रघुनाथपुर में भी चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया गया।
पुलिस का संदेश
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनता का सहयोग ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाता है। सतर्क रहकर और अफवाहों से दूर रहकर समाज को सुरक्षित बनाया जा सकता है।
NGV PRAKASH NEWS




