कब कर रही है बसपा अपनी चुनावी अभियान की शुरुआत

जी.पी. दुबे
97210 711 75

6 अप्रैल से बहुजन समाज पार्टी करेंगीं अपने चुनाव अभियान की शुरुआत

लखनऊ.
बसपा अपने चुनाव अभियान की शुरुआत 6 अप्रैल से करेगी|
बसपा सुप्रीमो मायावती और नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद बसपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे |
सूत्रों के अनुसार मायावती 6 अप्रैल को नगीना में होने वाली रैली में शामिल शामिल हो सकती हैं |
बसपा की चुनावी रैली 11 अप्रैल को आगरा, 13 अप्रैल को उत्तराखंड के रुड़की में प्रस्तावित है |
वहीँ 15 अप्रैल को पीलीभीत में चुनावी रैली की तैयारी चल रही है |
इस बार लोकसभा के चुनाव में बसपा के प्रचार अभियान की जिम्मेदारी आकाश आनंद के कंधों पर होगी |
उत्तर प्रदेश में बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल और विधायक उमा शंकर सिंह भी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रचार अभियान में भाग लेंगे |
नेशनल को ऑर्डिनेटर आकाश आनंद 6 अप्रैल को नगीना से अपने चुनावी अभियान का शुरूआत करेंगे |
इस दौरान मायावती और आकाश आनंद 25 रैलियां करेंगे |
बसपा सुप्रीमो मायावती अन्य प्रदेशों में भी चुनाव प्रचार करेगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *