NGV PRAKASH NEWS

बस्ती: कप्तानगंज में प्रमुख प्रतिनिधि भोला निषाद की गाड़ी पर फायरिंग, इलाके में दहशत
बस्ती 13 अक्टूबर 2026.
बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में प्रमुख प्रतिनिधि भोला निषाद की गाड़ी पर कथित तौर पर कई राउंड गोली चलाए जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय भोला निषाद अपने चालक के साथ गाड़ी में सवार थे और वह घर जा रहे थे। भोला निषाद के मुताबिक, उनकी गाड़ी को निशाना बनाकर कई राउंड गोलियां चलाई गईं। गनीमत रही कि इस घटना में वह और उनके चालक सुरक्षित बच गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना पुराने ईंट-भट्ठे के पास की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस के साथ महाराजगंज चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
बताया जा रहा है कि भोला निषाद किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी स्कॉर्पियो को निशाना बनाकर गोली चलाई गई। वाहन के पीछे के शीशे पर गोली लगने के निशान दिखाई दिए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
गोलीबारी की सूचना मिलते ही कप्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की छानबीन शुरू कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल बताया जा रहा है।
हमलावरों और घटना की वजह का पता लगाने में जुटी पुलिस
📍 मामले में अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत ने बताया कि घटना के खुलासा के लिए टीमें गठित कर दी गई है, मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए पुलिस जांच शुरू हो गई है..
फिलहाल गोलीबारी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। गोली चलाने वाले कौन थे और वारदात को किस कारण अंजाम दिया गया, इन सवालों का जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगा। घटना के संबंध में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
NGV PRAKASH NEWS