सोनहा तथा ह्ररैया पुलिस ने अवैध गाजा व कच्ची शराब के साथ अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Gyan Prakash Dubey


बस्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध गांजा और कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती। 09 अक्टूबर 2025
जनपद बस्ती में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्रवाई में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी के पास से अवैध गांजा बरामद हुआ, जबकि दूसरे को कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

थाना सोनहा क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक चन्दन कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ रात्रि गश्त पर निकले थे। इसी दौरान बैडवा पुल के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग की जा रही थी। तभी एक व्यक्ति पल्सर मोटरसाइकिल पर भानपुर की ओर आता दिखाई दिया। रोककर तलाशी लेने पर उसके पास से 550 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त की पहचान अशोक कुमार पुत्र टिकोरी निवासी धौरहरा थाना शिवनगर डिडई जनपद सिद्धार्थनगर (उम्र 36 वर्ष) के रूप में हुई। उसके पास से पल्सर मोटरसाइकिल (संख्या UP51BM0604) भी बरामद की गई। इस मामले में थाना सोनहा पर मु.अ.सं. 241/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया और अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय सदर बस्ती रवाना कर दिया गया।

⏩⏩⏩⏩⏩⏩⏩⏩⏩⏩⏩⏩⏩⏩⏩

इसी प्रकार थाना हरैया क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक रुदल बहादुर सिंह और पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मिली मुखबिर की सूचना पर अमारी बाजार से कोहले मिस्र रोड पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 8 अक्टूबर 2025 की देर शाम करीब 9 बजे एक व्यक्ति को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सोनू उर्फ श्रीप्रकाश पुत्र राममूरत निवासी लजघटा थाना छावनी जनपद बस्ती (उम्र लगभग 41 वर्ष) के रूप में हुई। उसके विरुद्ध मु.अ.सं. 278/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध नशे के कारोबार और शराब तस्करी में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है और ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

📝 NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *