पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने अलविदा के नमाज को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

जी.पी. दुबे
97210 711 75

एस पी ने अलविदा की नमाज के मद्देनज़र व्यवस्था का किया निरीक्षण

बस्ती 5 अप्रैल 24.
पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह तथा क्षेत्राधिकार सदर विनय कुमार चौहान के साथ आज रमजान के आखिरी शुक्रवार को आयोजित होने वाले अलविदा नमाज को देखते हुए बस्ती सदर के अंतर्गत आने वाले मस्जिदों में नमाज को सकुशल एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु व्यवस्था का निरीक्षण किया |
इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए
कहा कि वह अपना ड्यूटी सतर्क होकर करें |
इस दौरान उन्होंने आम जनमानस से भी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक निपटने के लिए आपसी सौहार्द बनाये रखने के लिए लोगों को जागरूक किया गया |
इस दौरान उनके साथ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *