पुलिस मुठभेड़ में…. पूरा अपडेट लास्ट में पढ़ें..
NGV PRAKASH NEWS


लखनऊ में 11वीं की छात्रा से गैंगरेप, मुठभेड़ में एक आरोपी घायल, दूसरा गिरफ्तार — तीन फरार
👉ताजा अपडेट के अनुसार पुलिस मुठभेड़ में आरोपी हुए गिरफ्तार.. पूरा अपडेट लास्ट में पढ़ें
लखनऊ | 12 अक्टूबर 2025
राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर 17 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी। हरौनी चौकी से कुछ ही कदम की दूरी पर पेट्रोल पंप के पीछे पांच युवकों ने छात्रा और उसके परिचित को घेरकर हमला किया। परिचित को धमकाकर भगा दिया गया, जबकि छात्रा को बाग में खींचकर ले जाकर पांचों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
वारदात दोपहर करीब 1 बजे हुई थी। रात 12 बजे हरौनी बाजार के पास पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान मुख्य आरोपी ललित कश्यप के पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका साथी मेराज भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपी — छोटू, बाबू और विशाल — फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
बाग में खींचकर दरिंदगी, छात्रा गिड़गिड़ाती रही
छात्रा के पिता के मुताबिक, बड़ी बेटी गर्भवती है, इसलिए 17 वर्षीय बेटी उसकी देखभाल के लिए गई थी। दोपहर करीब 12 बजे परिचित के बुलाने पर वह बाइक से पेट्रोल पंप के पास पहुंची। वहां दोनों बाग में टहल रहे थे। तभी आरोपी युवक, जो नशेबाजी कर रहे थे, वहां पहुंचे और बातचीत के बहाने दोनों को घेर लिया।
उन्होंने पहले छात्रा के परिचित को पीटा और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। इसके बाद छात्रा को खींचते हुए बाग में ले गए। छात्रा ने हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगी, लेकिन दरिंदे नहीं माने। बर्बरता के बाद धमकानें और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया |
⏩⏩ताजा अपडेट के अनुसार
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में शनिवार को नाबालिग दलित लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।
मुठभेड़ के दौरान आरोपी ललित कश्यप के पैर में गोली लगी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास से एक देशी तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।
हरौनी में हुई पुलिस मुठभेड़
डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5 बजे बंथरा पुलिस को सूचना मिली कि एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश में कई टीमें गठित की गईं। देर रात हरौनी रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में ललित कश्यप घायल हुआ, जबकि उसका साथी फरार हो गया।
घटना का पूरा विवरण
शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे नाबालिग छात्रा अपनी बहन से मिलने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में उसके साथ एक दोस्त भी था। तभी कुछ युवकों ने दोस्त को पीटकर भगा दिया और छात्रा को जबरन सुनसान जगह ले जाकर गैंगरेप किया। आरोपियों में विशाल गुप्ता, राजेंद्र कश्यप उर्फ बाबू, मेराज, ललित कश्यप और शिव कश्यप शामिल हैं। शाम करीब 5 बजे पीड़िता घर लौटी और परिवार को पूरी घटना बताई।
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। प्रशासन ने पीड़िता और परिवार को सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया है।
(NGV PRAKASH NEWS)
