ऑपरेशन लंगड़ा -50 हजार के इनामी को मुठभेड़ में किया गिरफ्ता

Gyan Prakash Dubey

बस्ती में ऑपरेशन लंगड़ा का असर, 50 हजार का इनामी अपराधी सद्दाम मुठभेड़ में घायल

बस्ती, 01 नवम्बर 2025 | NGV PRAKASH NEWS

जनपद बस्ती में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन लंगड़ा अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। स्वाट टीम, सर्विलांस यूनिट और थाना छावनी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी सद्दाम को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया।

मुठभेड़ छावनी थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर बांध के पास हुई, जहां पुलिस और अपराधी के बीच दोनों तरफ से गोलियां चलीं। कार्रवाई के दौरान सद्दाम गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस टीम ने कब्जे में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

जानकारी के अनुसार, घायल सद्दाम गोंडा जिले का रहने वाला है और लंबे समय से पुलिस को इसकी तलाश थी। इस पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनंदन स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में वे अस्पताल पहुंचे, जहां आरोपी सद्दाम का इलाज चल रहा था। एसपी ने वहीं आरोपी से पूछताछ भी की और पूरी घटना की जानकारी ली।

मुठभेड़ में थाना छावनी के प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रसाद, स्वाट प्रभारी संतोष कुमार, सर्विलांस प्रभारी शशिकांत सिंह सहित पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस ने मौके से अवैध असलहा और कारतूस भी बरामद किए हैं।

पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *