Gyan Prakash Dubey


बस्ती में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाली महिला गिरफ्तार
बस्ती, 01 नवम्बर 2025 | NGV PRAKASH NEWS
थाना नगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों और धार्मिक भावनाओं के खिलाफ भड़काऊ व अभद्र पोस्ट करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान सरिता गौतम (22 वर्ष), पुत्री छोटेलाल गौतम, निवासी ग्राम भेलवल, थाना नगर, जनपद बस्ती के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, सरिता गौतम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लगातार हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां और संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्तियों पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा कर रही थी। इन पोस्टों से क्षेत्र में सामाजिक व धार्मिक सौहार्द्र बिगड़ने की आशंका थी।
पुलिस ने बताया कि आरोपित के खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके कृत्यों से क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती थी, इसलिए विधिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय, बस्ती भेजा गया है।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक संजू यादव और महिला आरक्षी चंदन कुमार शामिल रहे।
NGV PRAKASH NEWS




