बाल पकड़ कर पटक पटक मारा…

जी.पी.दुबे
97210 711 75

गर्ल्स हॉस्टल में मारपीट का वीडियो वायरल, प्रशासन सतर्क

कानपुर, 21 दिसंबर 2024।
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा नगर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित हरिजन महिला छात्रावास में दो छात्राओं और महिला कर्मचारी के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की रात छात्रावास में तैनात संविदा महिला कर्मचारी छात्राओं की उपस्थिति दर्ज करने के लिए उनके कमरे पर पहुंची। काफी देर दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब छात्राओं ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, तो महिला कर्मचारी और छात्राओं के बीच बहस शुरू हो गई। यह बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे।

घटना का वीडियो किसी अन्य छात्रा ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला कर्मचारी और छात्राओं के बीच हाथापाई हो रही है।

घटना के बाद छात्रावास अधीक्षक ने दोनों पक्षों को चेतावनी देकर मामले को शांत करवा दिया। अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि मामले को बढ़ाने की जरूरत नहीं है और दोनों पक्षों को आगे से अनुशासन बनाए रखने की हिदायत दी गई है।

वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। हालांकि, अभी तक किसी पक्ष ने पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

वायरल वीडियो की पुष्टि “NGV प्रकाश न्यूज़” नहीं करता है। मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

प्रशासन ने छात्रावास में अनुशासन बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त उपाय करने का आश्वासन दिया है। साथ ही, हॉस्टल में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए कड़े कदम उठाए जाने की बात कही गई है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *