LLB की छात्रा ने प्रेमी के साथ ज्वैलर को लगाया 50 हजार का चूना..तभी…

NGV PRAKASH NEWS

प्रेमी जोड़े ने UPI स्क्रीनशॉट दिखाकर ज्वैलर को लगाया 50 हजार का चूना, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

झांसी, 4 नवंबर 2025 |

झांसी शहर कोतवाली क्षेत्र से साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बीए एलएलबी की छात्रा ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ज्वैलर को 50 हजार रुपये की चपत लगा दी। दोनों आरोपित महंगी रेसिंग बाइक से दुकान पर पहुंचे थे और पेमेंट का झूठा स्क्रीनशॉट दिखाकर सोने की चैन लेकर फरार हो गए।

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के बिसाती बाजार की है। यहां सिल्वर पैलेस नामक ज्वैलरी दुकान के संचालक जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 29 अक्टूबर को एक युवक और युवती दुकान पर आए और सोने की चैन देखने लगे। दोनों ने करीब 50 हजार रुपये की एक चैन पसंद की और UPI से भुगतान करने का दिखावा करते हुए जाली स्क्रीनशॉट दिखाकर चले गए। बाद में ज्वैलर ने खाते की जांच की तो कोई भुगतान नहीं मिला।

ज्वैलर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और दोनों आरोपियों की पहचान कर ली। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पकड़ी गई युवती स्वाति झा दिल्ली की रहने वाली है और भोपाल में बीए एलएलबी की छात्रा है। पुलिस के अनुसार, वह सोशल मीडिया के जरिए लोगों को ठगने की कोशिश करती थी। उसके साथ पकड़ा गया युवक लकी वर्मा झांसी का निवासी है।

दोनों प्रेम संबंध में थे और महंगी यामाहा R15 बाइक से ज्वैलर की दुकान पर पहुंचे थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर सोने की चैन बरामद कर ली और दोनों को जेल भेज दिया है।

कॉमेंटिंग अधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *