एसओ विश्वमोहन राय के नेतृत्व में जुआ खेलने वालों के ऊपर कड़ी कार्यवाही…

Gyan Prakash Dubey

नगर पुलिस की कार्रवाई: जुआ खेलते हुए चार आरोपित गिरफ्तार, नगदी और ताश के पत्ते बरामद

बस्ती, 4 नवंबर 2025 |

नगर थाना पुलिस ने अवैध जुआ खेलने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने नगर क्षेत्र के राजकोट इलाके में छापा मारकर जुआ खेल रहे चार युवकों को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, मौके से 3700 रुपये नगद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में पंकज कुमार सोनकर (22) पुत्र मंगल सोनकर, उमेश (30) पुत्र सन्तू, अनमोल (23) पुत्र रमेश और विकास सोनकर पुत्र राजू सोनकर शामिल हैं। सभी अभियुक्त नगर क्षेत्र के ही निवासी हैं।

घटना के संबंध में नगर थाने में मुकदमा संख्या 277/2025 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि ऐसी अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी इसी तरह की कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय, उपनिरीक्षक कन्हैयालाल मौर्य, हे.का. महेन्द्र यादव और का. कमलेश यादव शामिल रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *