ट्रैक्टर से टकराई स्कूल बस :3 छात्राएं घायल..

Gyan Prakash Dubey

स्कूल बस ट्रैक्टर से भिड़ी, मकान में घुसी बस; तीन छात्राएं घायल

बस्ती, 15 नवंबर 2025
नगर थाना क्षेत्र के भोड़सर गांव के पास शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। छात्रों को लेकर जा रही एक स्कूल बस ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अनियंत्रित बस सड़क किनारे बने एक मकान में जा घुसी। हादसे में तीन छात्राएं घायल हो गईं, जिनमें रोशनी पुत्री सूर्य प्रकाश निवासी तुरकौलिया, नव्या पुत्री प्रभुदीन प्रजापति निवासी चकदहा और फातिमा निवासी कुसौरा थाना कलवारी शामिल हैं।

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार बच्चों की चीख-पुकार सुनकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और बच्चों को बाहर निकालने में मदद की।

सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज करहली सर्वेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों के इलाज की व्यवस्था कराई और बस व ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *