Gyan Prakash Dubey

तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, फरियादियों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
बस्ती, 15 नवम्बर 2025
आमजन की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस के तहत नवम्बर के तृतीय शनिवार को तहसील सदर में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने की। उन्होंने उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और सम्बंधित अधिकारियों को समयबद्ध व प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस की उपयोगिता तभी सार्थक होगी, जब प्राप्त शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना-पत्रों की नियमित समीक्षा करते हुए उन्हें ऐसे तरीके से निस्तारित करें, जिससे फरियादियों को दोबारा कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। साथ ही लंबित मामलों का तत्काल समाधान कराने पर विशेष जोर दिया।
पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने भी फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभाग से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जल्द और पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम में कुल 47 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। इनमें राजस्व विभाग के 19, पुलिस विभाग के 09, विकास विभाग के 09, विद्युत विभाग के 05, गन्ना विभाग के 03 तथा अन्य विभागों के 02 प्रार्थना-पत्र शामिल रहे। मौके पर कुल 06 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी राजीव निगम, डीएफओ शिरीन, पीडी राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी शत्रुध्न पाठक, उपनिदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ए.के. गुप्ता, डीपीआरओ धनश्याम सागर, डीएचओ अरुण कुमार त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ला, बीएसए अनूप तिवारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
समापन सत्र में जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना और पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों को मौके पर जाकर शिकायतों का निष्पक्ष, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दोहराए।
NGV PRAKASH NEWS

